spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

भारत ने वीजा सिस्टम बदला, अब सिर्फ 9 कैटेगरी

– टूरिस्ट की जगह विजिटर वीजा मिलेगा, दिसंबर से लागू होगा

नई दिल्ली :- गृह मंत्रालय ने भारत के वीजा सिस्टम में बदलाव किया है। अब वीजा की मुख्य कैटेगरी 13 से घटाकर 9 और सब-कैटेगरी 49 से घटाकर 23 कर दी गई हैं। यानी विदेशियों के लिए वीजा चुनना और आवेदन करना आसान होगा। टूरिस्ट वीजा का नाम बदलकर विजिटर वीजा कर दिया गया है। इसके अलावा वीजा आवेदन फॉर्म में भरे जाने वाले कॉलम भी 65-70% कम कर दिए गए हैं। इससे पहले अक्टूबर 2025 में वीजा की मुख्य कैटेगरी 22 से घटाकर 13 और सब-कैटेगरी 63 से घटाकर 49 की गई थीं। नई व्यवस्था दिसंबर 2026 तक लागू हो जाएगी। फिलहाल भारत 172 देशों के नागरिकों को ई-वीजा की सुविधा देता है।

9 कैटेगरी, जिनमें वीजा अप्लाय कर सकेंगे

विजिटर वीजा की दो कैटेगरी होंगी: पहले टूरिस्ट वीजा के नाम से मिलने वाला वीजा अब विजिटर वीजा कहलाएगा।

V-1 वीजा: यह 30 दिन के लिए मिलेगा। इसमें कई बार भारत आने की अनुमति होगी। इसके तहत घूमने, कारोबारी मीटिंग, मेडिकल कंसल्टेंसी, कम समय के इलाज और छोटे कोर्स करने वाले आएंगे।

V-2 वीजा: यह लंबे समय तक भारत आने-जाने के लिए होगा। इसे एक, 5 या 10 साल के लिए जारी किया जा सकेगा। इसके तहत पर्वतारोहण की भी परमिशन होगी।

मेडिकल वीजा में बदलाव: मेडिकल वीजा को सामान्य इलाज और AYUSH पद्धति से इलाज के लिए अलग-अलग किया गया है। M-1 वीजा सामान्य चिकित्सा और M-3 वीजा AYUSH पद्धति से इलाज के लिए मिलेगा। दोनों वीजा एक साल के लिए जारी होंगे और इनमें कई बार भारत आने की अनुमति होगी। वहीं, मरीज के साथ आने वाले अटेंडेंट को M-2 और M-4 वीजा दिया जाएगा। इससे मरीजों को इलाज के दौरान बार-बार वीजा के लिए आवेदन नहीं करना पड़ेगा।

स्टूडेंट वीजा की दो कैटेगरी: विदेशी छात्रों के लिए स्टूडेंट वीजा को S-1 और S-2 की दो कैटेगरी में बांटा गया है। स्टडी इन इंडिया पोर्टल के जरिए भारतीय संस्थानों में दाखिला लेने वाले विदेशी छात्रों को ई-स्टूडेंट वीजा दिया जा सकेगा।

S-1 वीजा स्कूल, ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए होगा।

S-2 वीजा PhD और रिसर्च करने वाले छात्रों को मिलेगा। इसमें इंटर्नशिप और एक्सचेंज प्रोग्राम भी शामिल हैं।

Popular Articles