spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

अमेरिका ने AI टेक्नोलॉजी तक पहुंच रोकने के नियम बदले

वाशिंगटन, डी.सी :- अमेरिका ने चीन को उन्नत AI टेक्नोलॉजी तक पहुंचने से रोकने के लिए अब तक का सबसे सख्त कदम उठाया है। ट्रम्प प्रशासन ने सोमवार को नया एक्सपोर्ट कंट्रोल नियम जारी किया, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। यह नियम एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सन हुआंग के इस्तीफे के ठीक 4 दिन बाद आया है। यह नियम हुआंग केस में उजागर हुई उस खामी को बंद करने बनाया है, जिसके कारण चीन बिना चिप्स खरीदे ही अमेरिकी AI पावर का इस्तेमाल कर रहा था।

नए नियम के तहत, चीन, रूस, ईरान और क्यूबा जैसे देशों की कंपनियों को सेवा देने वाले विदेशी डेटा सेंटरों के लिए अपने एंड-यूजर्स की पहचान करना जरूरी है। इसके अलावा इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड या ब्राजील जैसे देशों को चिप्स बेचने के लिए अलग से लाइसेंस लेना होगा। यहां चिप्स के डायवर्जन का जोखिम ज्यादा है।

एनवीडिया स्कैंडल से कनेक्शन, 3 हिस्सों में समझें

यह नियम अचानक नहीं आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नियम जेन्सन हुआंग केस का पहला सरकारी जवाब है। हुआंग के इस्तीफे के ठीक 4 दिन बाद यह नियम जारी हुआ है।

किन देशों पर नए नियम का असर होगा…

चीन की अलीबाबा, बाइट डांस, डीपसीक जैसी कंपनियां अब मलेशिया-सिंगापुर के डेटा सेंटरों से किराए पर अमेरिकी चिप्स नहीं ले पाएंगी। भारत इस लिस्ट में नहीं है, लेकिन मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, इंडोनेशिया जैसे देश अब हाई रिस्क कैटेगरी में आ गए हैं। वहां डेटा सेंटर बनाने वाली कंपनियों को अब ज्यादा जांच से गुजरना होगा।

अब आगे क्या होगा…

ट्रम्प इस हफ्ते एशिया टूर पर जा रहे हैं। APEC के दौरान शी जिनपिंग से मुलाकात होनी है। यह नियम उसी से पहले आया है। क्रोनोलॉजी देखें तो ट्रम्प अक्सर चीन जाने से पहले, चीनी राष्ट्रपति से मिलने कोई न कोई नया नियम लाते हैं, या पुराने नियमों को सख्त कर देते हैं।

Popular Articles