मुंबई :- सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार विवाद देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में मनीष गोयल और काजी तौकीर के बीच एक शब्द को लेकर ऐसी बहस हुई कि मनीष अपने आंसू नहीं रोक पाए।
दरअसल, नॉमिनेशन टास्क के दौरान काजी ने मनीष को ‘प्रोफेसर’ कहकर संबोधित किया। मनीष ने इस नाम से बुलाने पर नाराजगी जाहिर की और ऐसा न करने के लिए कहा। लेकिन बार-बार यही शब्द सुनने के बाद वह भावुक हो गए।
बाद में उन्होंने अपने साथी प्रतियोगियों को बताया कि इस शब्द के साथ उनके स्कूल के दिनों की एक बेहद तकलीफदेह याद जुड़ी हुई है। उन्होंने खुलासा किया कि आठवीं से दसवीं कक्षा के बीच उन्हें मानसिक रूप से काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था।
मनीष ने यह भी बताया कि महज 12 साल की उम्र में उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उनकी यह बात सुनकर घर के दूसरे सदस्य भी भावुक हो गए और उन्होंने मनीष को संभालने की कोशिश की।






