spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

रास्ता देने के विवाद में ST बस चालक से मारपीट

– लिबर्टी चौक के पास चार युवकों ने किया हमला,

नागपुर :- शहर के लिबर्टी चौक के पास रास्ता देने को लेकर हुए विवाद में चार युवकों ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एसटी) बस के चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस चालक और चार युवकों के बीच रास्ता देने को लेकर विवाद शुरू हुआ। कहासुनी बढ़ने पर युवकों ने चालक के साथ मारपीट की। घटना के दौरान मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सूचना मिलने पर सदर थाने का बीट मार्शल घटनास्थल पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी युवक वहां से फरार हो चुके थे। बताया जा रहा है कि पुलिस थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस की ओर से मामले की आधिकारिक पुष्टि और आगे की कार्रवाई की जानकारी मिलना बाकी है।

Popular Articles