spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

‘पंचायत 5’ की रिलीज डेट कंफर्म, इस दिन प्राइम वीडियो पर लौटेगी फुलेरा की कहानी

मुंबई :- लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। लंबे इंतजार के बाद इसके पांचवें सीजन की रिलीज डेट सामने आ गई है। दर्शक 3 दिसंबर से प्राइम वीडियो पर नए सीजन का आनंद ले सकेंगे।

मेकर्स ने 18 नवंबर को सीजन 5 का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज की जानकारी दी। इससे पहले दर्शकों के बीच एक खास ऑनलाइन चैलेंज चलाया गया था।

इस अभियान के तहत फैंस से बनराकस को फूलों की माला पहनाने से जुड़ा लक्ष्य पूरा करने की अपील की गई थी। शुरुआत में एक करोड़ फूलों का लक्ष्य रखा गया, जिसे बाद में बढ़ाकर दस करोड़ कर दिया गया। हालांकि, लक्ष्य पूरा होने से पहले ही मेकर्स ने नए सीजन की रिलीज डेट घोषित कर दी।

आगामी सीजन में फुलेरा गांव की राजनीति और आपसी खींचतान को नए अंदाज में दिखाया जाएगा। बनराकस की नई भूमिका और गांव की बदलती राजनीतिक परिस्थितियां कहानी को दिलचस्प बना सकती हैं।

Popular Articles