– बदली और बूंदाबांदी से ठंड का अहसास
नागपुर :- शहर में पिछले दो दिनों से बढ़ रही ठंड के बीच शुक्रवार और शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के कारण ठंड का असर और बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तह मौसम खुशगवार रहने के साथ-साथ ठंड का असर बढ़ सकता है। शुक्रवार को दोपहर, शाम और रात के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। सिविल लाइंस क्षेत्र में शाम करीब 7.30 बजे कुछ मिनट तक हल्की बारिश हुई। वहीं, शनिवार सुबह भी हल्की बारिश से मौसम में ठंडक महसूस की गई। शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाये रहने का अनुमान है।






