spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सड़क पर स्काईशॉट फोड़ने पर दो पर मामला दर्ज

– कामठी में शादी समारोह के दौरान पटाखे फोड़कर ट्रैफिक किया जाम

नागपुर :- सार्वजनिक सड़क पर शादी समारोह के दौरान स्काईशॉट पटाखे फोड़कर लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने और यातायात में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में नई कामठी पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद रेहान मोहम्मद लतीफ शेख (32) और जुनेद खान आमिर खान (27), दोनों निवासी हातिम अपार्टमेंट, शांतिनगर, नागपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर की रात करीब 11.30 से 11.45 बजे के बीच कामठी-कलमना रोड स्थित ग्रीन शाइन लॉन के सामने सार्वजनिक सड़क पर शादी समारोह के दौरान पटाखे फोड़े जा रहे थे। इस दौरान सार्वजनिक मार्ग पर यातायात बाधित होने के साथ ही अन्य लोगों की जान को खतरा उत्पन्न होने की आशंका थी। पुलिस का आरोप है कि मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ और मनपा आयुक्त के प्रतिबंधात्मक आदेश लागू होने के बावजूद आरोपियों ने सार्वजनिक सड़क पर पटाखे फोड़े। इस मामले में पुलिसकर्मी आकाश पकिडे की शिकायत पर नई कामठी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223, 285 और 288 में मामला दर्ज किया है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

Popular Articles