spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

वाहन चोर गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा

– कलमना पुलिस की कार्रवाई, चोरी की दो बाइकें बरामद

नागपुर :- कलमना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक 22 वर्षीय शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर दो वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइकें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत 45 हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पार्वतीनगर निवासी शोएब खान तजम्मुल खान (22) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, आजरी-माजरी, कलमना निवासी सूर्या बाबूराव जांभुलकर (24) ने अपनी बाइक क्रमांक एमएच-49/ईएल-6819 घर के सामने लॉक करके खड़ी की थी। अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर कलमना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को शोएब खान के बारे में जानकारी मिली। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसके पास लाल रंग की बाइक क्रमांक एमएच-49/सीएल-1050 मिली। पूछताछ में उसने यह बाइक आरटीओ कार्यालय के सामने से चोरी करने की बात कबूल की। इसके बाद उसने आजरी-माजरी इलाके से भी एक बाइक चोरी करने की जानकारी दी।

पुलिस ने जांच के दौरान दूसरी बाइक को शिकायतकर्ता जांभुलकर की होने की पुष्टि की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दोनों बाइकें बरामद कर लीं। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

Popular Articles