spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

पटाखे फोड़ने पर Dabo पर FIR!

– प्रतिबंध के बावजूद रॉकेट और स्काई शॉट चलाने का आरोप

नागपुर :- शहर में पटाखे फोड़ने को लेकर लागू प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में लोकप्रिय नाइटलाइफ प्रतिष्ठान ‘डाबू’ के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी हलचल मच गई है।

जानकारी के अनुसार, सार्वजनिक सुरक्षा और आगजनी की आशंका को देखते हुए नागपुर में रॉकेट और स्काई शॉट सहित हवाई पटाखे फोड़ने पर 30 नवंबर तक प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन ने यह कदम पटाखों से होने वाली संभावित आगजनी की घटनाओं को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया है। प्रतिबंधात्मक आदेशों के तहत नागरिकों के साथ-साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। इसी बीच प्रतिबंध का कथित उल्लंघन किए जाने के मामले में डाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Popular Articles