spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

शांतिनगर पुलिस स्टेशन पर मनपा का शिकंजा

– पहले चुकाना होगा 2.47 करोड़ का किराया

नागपुर :- नागपुर महानगरपालिका ने शांतिनगर पुलिस स्टेशन को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। मनपा की स्कूल इमारतों में संचालित पुलिस स्टेशन को 30 साल के पट्टे पर जगह देने से पहले पुलिस विभाग को 2.47 करोड़ रुपये का बकाया किराया चुकाना होगा। पुलिस विभाग ने स्कूल की तीनों इमारतों को महज एक रुपये के नाममात्र शुल्क पर स्थायी रूप से हस्तांतरित करने की मांग की थी, लेकिन मनपा ने इस मांग के बजाय लीज पर जगह देने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस पर शुक्रवार को होने वाली आमसभा में चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।

मनपा के अनुसार, शांतिनगर स्कूल परिसर की तीनों इमारतों पर पुलिस विभाग का कब्जा है। इसके एवज में 9 दिसंबर 2018 से 8 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए 2,47,17,262 रुपये का किराया निर्धारित किया गया है। हालांकि, पुलिस विभाग ने अब तक इस राशि का भुगतान नहीं किया है। मनपा प्रशासन का कहना है कि नए समझौते से पहले बकाया राशि का भुगतान जरूरी है। पुलिस विभाग ने तीनों इमारतों को एक रुपये के नाममात्र शुल्क पर स्थायी रूप से अपने नाम करने की मांग की थी। इस मामले में नगर रचना विभाग और संबंधित विभागों से विचार-विमर्श के बाद मनपा ने नया प्रस्ताव तैयार किया है।

Popular Articles