रामटेक :- तालुका के मनसर निवासी आर्यन शेख के मकान में रविवार (ता.१२) आधी रात को एक जहरीला सांप निकलने से भारी हंगामा मच गया। सर्पमित्र सागर धावडे की त्वरित कार्रवाई के कारण सांप को सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। रविवार को लगभग २:३० बजे परिवार के सदस्यों को रसोई में हलचल महसूस हुई। जाँच करने पर उन्होंने देखा कि बर्तनों को रखने के लिए इस्तेमाल होने वाले स्टील के रैक से एक सांप बैठा हुआ दिखा। इससे परिवार में दहशत का माहौल छा गया। उन्होंने तुरंत सर्पप्मित्र सागर धावडे से संपर्क किया। सूचना मिलते ही धावडे मौके पर पहुंचे और बड़ी सावधानी से सांप को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद सांप को मानव बस्तियों से दूर उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया। इलाके के लोगों ने सर्पमित्र के साहस और तत्परता की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।








