spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

संत गुलाब बाबा के बारे में आपत्तिजनक बयान देने का मामला

– श्याम मानव के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करें

 नागपुर :- सोमवार को गुलाब बाबा सेवाश्रम की ओर से अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष श्याम मानव के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की गई, क्योंकि उन्होंने संत गुलाब बाबा के बारे में अत्यंत अश्लील और आपत्तिजनक बयान देकर भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.

इस संबंध में, सेवाश्रम के अध्यक्ष चंद्रशेखर आदमने के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने कोतवाली पुलिस स्टेशन में पुलिस उपायुक्त श्री राहुल मदने से मुलाकात की और विस्तृत चर्चा की. इस अवसर पर उपस्थित श्रीकांत शिवनकर ने पुलिस उपायुक्त मदने से मामले का गंभीरता से संज्ञान लेने और श्याम मानव के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया.

इस प्रतिनिधिमंडल में वडलकर, चंदू दांडे, अविनाश नाइक और सेवाश्रम के अन्य पदाधिकारी शामिल थे. उन्होंने चेतावनी दी गई कि पूजनीय संतों का बार-बार अपमान करने की प्रवृत्ति को समय रहते रोकना होगा और किसी भी परिस्थिति में संतों की निंदा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यह भी कहा गया कि यदि प्रशासन तत्काल कदम नहीं उठाता है, तो कड़ा विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा. इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Popular Articles