spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

अशोका होटल में सूप में मिला कॉकरोच

– नागपुर में एफडीए ने शुरू की जांच

नागपुर :- शहर के सदर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अशोका रेस्टोरेंट में एक ग्राहक को परोसे गए सूप में कथित तौर पर कॉकरोच मिलने से हड़कंप मच गया। घटना सामने आने के बाद रेस्टोरेंट में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्राहक द्वारा शिकायत किए जाने के बाद मामले की जानकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) को दी गई। सूचना मिलते ही एफडीए की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

अधिकारियों ने संबंधित खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए अपने कब्जे में लेकर प्रयोगशाला भेज दिए हैं। साथ ही रेस्टोरेंट में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। इस बीच, रेस्टोरेंट प्रबंधन ने घटना पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण चूक थी। प्रबंधन का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे और खाद्य गुणवत्ता व स्वच्छता संबंधी सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। इस घटना के बाद शहर के होटल और रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। एफडीए का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Popular Articles