spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

1.25 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

– नागपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

नागपुर :- नागपुर पुलिस की अपराध शाखा के मादक पदार्थ विरोधी दस्ते (एंटी नारकोटिक्स सेल) ने यशोधरा नगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 250 ग्राम गांजा और एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया है। जब्त किए गए माल की कुल कीमत 1,31,250 रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 18 जुलाई 2026 तडके 2:20 बजे से 3:50 बजे के बीच यशोधरा नगर चौक स्थित बिलाल मस्जिद के पास, रंगारी के घर के सामने की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्लॉट नंबर 449, बिलाल मस्जिद के पास, यशोधरा नगर निवासी सलमान अब्दुल रहमान अंसारी (30) तथा आराधना नगर, हनुमान मंदिर के पास, बिडगांव (भांडेवाड़ी थाना क्षेत्र) निवासी संदीप उर्फ भूर्या गणेश लिल्लारे (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 किलो 250 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 31,250 रुपये है, तथा सुजुकी बर्गमैन मोपेड, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये है, जब्त की है। कुल जब्त माल का मूल्य 1,31,250 रुपये बताया गया है। मादक पदार्थ विरोधी दस्ते के पुलिस हवलदार गणेश जोगेकर की शिकायत पर यशोधरा नगर पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8(क), 20(बी)(ii) और 29 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि जब्त गांजा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी। मामले की आगे की जांच अपराध शाखा एवं यशोधरा नगर पुलिस कर रही है।

Popular Articles