spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

पांच मंजिला इमारत में लगी आग

– 150 लोगों को किया रेस्क्यू, 22 हुए घायल, मचा हड़कंप

गाजियाबाद :- खोड़ा इलाके में बीरबल चौकी के पास देर रात एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग इमारत की सीढ़ियों और इलेक्ट्रिक पैनल में लगी, जिसके बाद कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई. धुआं तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गया, जिससे वहां रहने वाले लोग अपने-अपने फ्लैटों में फंस गए. इमारत में करीब 45 फ्लैट हैं और उस समय लगभग 150 लोग अंदर मौजूद थे.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों और खिड़कियों के जरिए एक-एक कर लोगों को बाहर निकाला. कई लोग धुएं की वजह से घबराए हुए थे, जबकि कुछ को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी 150 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि धुएं की चपेट में आने से लगभग 22 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं. समय रहते दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया. यदि आग और फैलती तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

Popular Articles