spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नाबालिग बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़

– कलमेश्वर पुलिस ने पांच को लिया हिरासत में, 9 बाइकें बरामद

नागपुर :- नागपुर ग्रामीण पुलिस की कलमेश्वर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का पर्दाफाश करते हुए छह मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चोरी की कुल नौ मोटरसाइकिलें, जिनकी अनुमानित कीमत 4 लाख 60 हजार रुपये है, बरामद की हैं। इस मामले में पांच नाबालिगों (किशोर अपराधी) को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल म्हस्के तथा सावनेर उपविभाग के पुलिस उपाधीक्षक सागर खर्डेके मार्गदर्शन में की गई। पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को कलमेश्वर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के एक प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पांच नाबालिग बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने कलमेश्वर, नागपुर शहर के वाड़ी थाना क्षेत्र तथा सावनेर थाना क्षेत्र के धापेवाड़ा इलाके से कुल नौ मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की सभी नौ मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। बरामद वाहनों की कुल कीमत लगभग 4 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई से कलमेश्वर थाना क्षेत्र में दर्ज छह मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का खुलासा हो गया। बॉक्स…

पुलिस की नागरिकों से अपील

नागपुर ग्रामीण पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति अत्यंत कम कीमत पर दोपहिया या अन्य वाहन बेचने का प्रस्ताव देता है, तो वाहन खरीदने से पहले उसके सभी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें। यदि किसी वाहन के संबंध में कोई संदेह हो तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें, ताकि चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Popular Articles