– पिता और तीन बेटियों की मौके पर मौत
यवतमाल :- कार चलाना सीख रही एक युवती का नियंत्रण छूटने से हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पिता और उनकी तीन बेटियां शामिल है. यह भीषण हादसा शुक्रवार को सुबह 11 बजे वणी बायपास पर लालगुड़ा के पास हुआ. हादसे में पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो में रियाजुद्दीन रफीकुद्दीन शेख (53) समेत उनकी बेटियां मायरा शेख (18), जोया शेख (13) और अनिबा शेख (11) शामिल हैं. सभी वणी के भीमनगर इलाके के निवासी थे. हादसे में रियाजुद्दीन शेख की भतीजी इनाया शकीरुद्दीन शेख गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे पहले चंद्रपुर और फिर नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों नागरिकों की ग्रामीण अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी.
लाल पुलिया क्षेत्र निवासी रियाजुद्दौन अपनी बड़ी बेटी मायरा को रोजाना की तरह कार चलाना सीखा रहे थे. ये अपनी तीनों बेटियों और भतीजी को लेकर भालर मार्ग पर अभ्यास के लिए गए थे. जब वे कार क्रमांक एमएच-01 एएच-5700 से लौट रहे थे कि अचानक मायरा कार से नियंत्रण खो बैठी और कार डिवाइडर पर चढ़ गई. इस दौरान सामने से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक क्र. एमएच-40 एसके-0358 ने कार को जोरदार टक्कर मारी. यह हादसा इतना भीषण थी कि तीनों बहनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. उनके पिता रिवाजुद्दीन और भतीजी इनाया गंभीर रुप से घायल हुए. रियाजुद्दीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इनाया का इलाज जारी है.




