Home Latest News नागपुर एयरपोर्ट पर ₹5 करोड़ का गांजा जब्त

नागपुर एयरपोर्ट पर ₹5 करोड़ का गांजा जब्त

0
390

नागपुर :- डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानवल पर शुक्रवार तड़के कतर एयरवेज की फ्लाइट से पहुंचे एक यात्री के पास से 5 करोड़ की कीमत वाली हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की गई है. चरस, सामान्य गांजा और भांग से भी तेज असर वाली ये ड्रग हाइड्रोपोनिक वीड मारिजुआना है. बैंकाक से ये माल तीन देशों से तस्करी करते हुए भारत लाया गया. जब्त मादक पदार्थ की मात्रा 5 किलोग्राम है. कतर एयरवेज की फ्लाइट क्यूआर 590 दोहा-नागपुर गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 28 मिनट की देरी के साथ रात 2.48 बजे लैंड हुई थी. फ्लाइट में सवार एक यात्री की सुरक्षा जांच के दौरान उसके बैग से भारत में प्रतिबंधित ये ड्रग बरामद की गई ये कार्रवाई डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) व कस्टम्स की स्पेशल इंटेलिजेंस व इन्वेस्टिगेटिव ब्रांच (एसआईआईबी) द्वारा संयुक्त रूप से की गई. बताया गया है कि इस संबंध में डीआरआई को पहले ही गुप्त सूचना मिल चुकी थी.