spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

नागपुर में ट्रेन की छत पर चढ़ा शख्स, हाईटेंशन तार छूने से लगा करंट; मौत

नागपुर १८ : नागपुर में ट्रेन की छत पर खड़े व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो ताजा है या पुराना। वहीं, कई मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो शुक्रवार को बताया जा रहा है।

एक वीडियो में दिख रहा है कि शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नागपुर स्टेशन पर एक आदमी ट्रेन की छत पर बेपरवाही से खड़ा है, जबकि प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग उसे आवाज देकर नीचे उतरने को कह रहे हैं। एक आदमी उसे दो बार कहता सुनाई दे रहा है, “तुम मर जाओगे।”

वहीं, वह व्यक्ति लोगों की बातों को अनसुना कर देता है। बस पर कुछ कदम चलता है और फिर से स्थिर खड़ा हो जाता है। अचानक, आदमी के शरीर का एक हिस्सा तार को छूता है और वह आदमी तुरंत चिपक जाता है और प्लेटफार्म पर गिर जाता है। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था या सोशल मीडिया के लिए पोज दे रहा था।

source : जागरण


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.