– पुलिस ने गंगा-जमुना परिसर से किया रेस्क्यू
नागपुर :- प्रेम के बहाने नाबालिग लड़कियों के साथ धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक चौंका देने वाला मामला लकड़गंज की बदनाम बस्ती गंगा जमुना में सामने आया है। यहाँ एक नाबालिग लड़की को प्रेम के झांसे में फंसाकर उसे राजस्थान से नागपुर लाया गया और यहां पर देह व्यवसाय के लिए मजबूर करते हुए शहर की बदनाम गंगा जमुना बस्ती में उसे बेचने का प्रयास किया गया. हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते इस युवक इस युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके कब्जे से नाबालिग को भी छुड़वाया गया है। नागपुर शहर की बदनाम बस्ती गंगा-जमुना में यह मामला सामने आए है। दरअसल इस परिसर में एक 17 वर्षीय नाबालिग एक युवक के साथ संदिग्ध रूप में घूमते हुए पुलिस को दिखाई दी थी। जब इन दोनों को हिरासत में लेकर गंगा जमुना चौकी ले जाकर पूछताछ की गई तो धक्का दायक जानकारी सामने आई। राजस्थान के बूंदी जिले से एक 17 वर्षीय नाबालिग बच्ची को शुभम मोनिरीया झंजावत नामक युवक अपने प्रेम जाल में फंसा कर बहला फुसला कर अपने साथ नागपुर लेकर आया था। बताया जा रहा है कि युवक इस लड़की के गांव का ही रहने वाला है। यहां पर आकर वह बच्ची को गंगा जमुना के एक कोठे में बेचने की फिराक में था। बच्ची ने पुलिस को बताया कि इन दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। आरोपी ने फरियादी को नागपुर आकर शादी करने और वहीं बसने का लालच देकर उसे अपने साथ ले आया था। परंतु नागपुर पहुंचते उसका रवैया बदल गया उसने गंगा जमुना बस्ती में जिस्मफरोशी के बाद पैसा कमाकर शादी करने का दबाव बनाया और जब लड़की ने ऐसा करने से मना किया तो उसके साथ जबरदस्ती की गई।




