spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नाबालिग को अगवा कर कई दिनों तक किया रेप

नई दिल्ली :- दिल्ली के महेंद्रा पार्क इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक नाबालिग लड़की को उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने अगवा कर लिया और कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रामगढ़ इलाके में रहने वाली यह लड़की 22 सितंबर की रात को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों और पड़ोसियों ने उसे खोजने की हर संभव कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन, 23 सितंबर को, परेशान परिवार ने महेंद्रा पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। परिवार ने पड़ोस में अकेले रहने वाले गुलाब आलम पर शक जताया था। पुलिस ने बिना देरी किए कार्रवाई शुरू की और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में गुलाब आलम संदिग्ध दिखा। एक अन्य फुटेज में लड़की बदहवास हालत में उसके साथ जाती हुई दिखाई दी। जांच में खुलासा हुआ कि गुलाब आलम लड़की को पहले सीलमपुर में अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया था। वहाँ उसने लड़की को बंधक बना लिया और तीन दिनों तक लगातार उसके साथ हैवानियत की। लड़की ने अपने बयान में बताया कि गुलाब ने उसकी माँ और बहनों को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके कारण वह मजबूर थी।

Popular Articles