१५-१६ सितंबर को नागपुर में होंगा देशव्यापी व्यापारी सम्मेलन

0
59
कैट विदर्भ प्रांत कार्यकारणी की  मीटिंग नागपुर में संम्पन्न.
नागपुर १ :  कैट विदर्भ प्रांत कि नवनिर्वाचित कार्यकारणी की प्रथम मीटिंग कल नागपुर स्थित सदोदय बिल्डिंग के टिम कैट नागपुर के सभा गृह में कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए बी. सी. भरतिया की प्रमुख उपस्थिति में  कैट के विदर्भ प्रान्त अध्यक्ष विनोदभाई कलंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई  .
मीटिंग की शुरुआत में कैट के विदर्भ प्रान्त अध्यक्ष विनोद कलंत्री ने अपने स्वागत पर भाषण में  कहा कि नागपुर में राष्ट्रव्यापी व्यापारी अधिवेशन होना हम सब के लिए गर्व की बात तो है ही साथ ही इस अधिवेशन को सफल करना यह हम सब की सामुहिक जवाबदेही बनती है.  इस हेतु हम सभी प्रयास करे ऐसा आवाहन कलंत्री ने किया  सभा मे ८ अगस्त से शुरू हुए स्वदेशी अभियान के अतंर्गत विदर्भ के सभी जिल्हो मे हुए अभियान का ब्यौरा भी लिया गया एव इस अभियान को आगे भी शुरू रखने का निर्णय लिया गया.
जीएसटी से जुड़ा प्रस्ताव पारित
अध्यक्ष विनोद कलंत्री ने सभा मे प्रस्ताव रखा कि    सरकारने उद्योजको  के हित  मे एक नियम बनाया है. जिसके तहत दो माह के  भीतर सप्लायर को उनके किये गये मालकी सप्लाई का भुगतान करना यह अनिवार्य किया गया है. लेकिन सरकार ही इस नियम के विपरीत काम करती  नजर आ रही है. कई सप्लायर जो कि  छोटे एमएसएमी  है उन्हे साल-साल भरतक सरकार से भुगतान  प्राप्त नही हो रहा है. ऐसे मे उनके माल पर  लग रहीं जीएसटी जमा करना यह कठिन हो रहा है जिसका आर्थिक खामियाजा वो बेवजह भुगत रहे है  .सरकार ने इस बात को  संज्ञान में लेते हुए  इस पद्धति को सुधारना चाहिए .जहा जीएसटी देने वाली सरकार है और लेने वाली भी सरकार है ऐसी स्थिति में सरकार ने माल पर लगने वाले जीएसटी का भुगतान निर्धारित कालावधि के भीतर सीधा जीएसटी विभाग को करना चाहिए .और उसका क्रेडिट उस सप्लायर  को देना चाहिए. ताकि व्यापारी उद्योजकों को जीएसटी पर लगने वाले बेवजह ब्याज पेनाल्टी जैसे भुरदण्ड से राहत मिल सके .  यह प्रस्ताव सर्वसहमति से पारित किया गया और शासन के दरबार में  व्यापारियों की इस मांग को रखने का निर्णय  लिया गया.
राष्ट्रव्यापी व्यापारी अधिवेशन 
मीटिंग में आगामी १५ एव १६ सितंबर को नागपुर में  आयोजित राष्ट्रव्यापी व्यापारी सम्मेलन के नियोजन की जानकारी एव उद्देश्य से मा .भरतियाजी ने  उपस्थितों  को अवगत करवाया . उन्होंने अपने मार्गदर्शन में इस बात पर जोर दिया कि यह अधिवेशन मात्र कैट का नही है बल्कि यह अधिवेशन देश के सभी व्यापारियों का है जिसमें स्थानीय उत्पादकों को उनके उत्पाद के लिए मंच उपलब्ध करवाना, स्थानीय दुकानदारों के व्यवसाय को वृद्धिगत करना है .
महिलाओं के लिए बिज़नेस नेट वर्किंग अभियान
   भरतिया ने इस राष्ट्रव्यापी आयोजन में विविध राज्य एव महानगरों की व्यवसायिक अनुभव की तज्ञ महिलाये आने की भी बात की  जो अपना अनुभवी मार्गदर्शन प्रदान करेगी एव महिलाओं को व्यापार की मुख्यधारा में जोड़ कर महिला उद्योजकों को प्रोत्साहित करना इस हेतु महिला बिजनेस नेट वर्किंग भी स्थापित किया जाएगा ऐसी जानकारी भरतिया ने  दी.
स्वदेशी जनजागरण अभियान
  सभा मे मुख्य रूप से उपस्थित स्वदेशी जागरण मंच के विभागीय कार्यवाह प्रा. पत्की ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि हमारी बढ़ती अर्थव्यवस्था पर विदेशी कम्पनियां हम पर आक्रमण कर रही है ऐसे में इस देश के हर नागरिक का राष्ट्र सर्वोतपरि इस नाते यह दायित्व बनता है कि हम स्वदेशी का स्वीकार करे .और मुझे पूरा विश्वास है कि भारत की सबसे बड़ी व्यापारी संघटना इस नाते कैट, इस राष्ट्र व्यापी जनजागरण अभियान में बहोत बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करेगा.
महिला संगठन विकास
  एकवीरा कैट महिला संघटन अमरावती की अध्यक्षा डॉ कुंजन वेद ने अमरावती कैट द्वारा महिलाओं के लिए किये गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया और कहा की सरकार ने महिलाओं के उत्थान हेतु विविध योजनाएं बनाई है किंतु उन्हें हर महिला तक पोहचाकर उन्हें आर्थिक सक्षम करने में हम कैट के माध्यम से काफी कुछ कर सकते है.राष्ट्रीय अधिवेशन में हम सभी महिलाएं सक्रिय सहभाग लेगी और जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे स्वीकारते हुए आदरणीय भरतियाजी की अपेक्षाओं पर खरी उतरने का प्रयास करेगी.
राष्ट्रीय कार्यकारिणी समन्वयक शामभाई शर्मा ने अधिवेशन का महत्व विशद किया और विदर्भ का जिल्हा ही नही अपितु हर तालुके से प्रतिनिधि उपस्थित रहना चाहिए ऐसा कहा.
कैट नागपुर के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही हम इस अधिवेशन को कामयाब कर पाएंगे हमने विविध समितियों का गठन किया है उन समितियों का हम नियमित अवलोकन कर रहे  है .आपके सुझाव हमे अपेक्षित है.
     सभा का संचालन कैट विदर्भ प्रान्त महामंत्री निकेश गुप्ता ने बहोतही अनूठे अंदाज में करते हुए विदर्भ की अगली कार्यकारणी की मीटिंग अकोला में लेने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्व सहमति से पारित किया गया. उपस्थितियों प्रति आभार उपाध्यक्ष राजेंद्र निमोदिया ने व्यक्त किया सभा मे विदर्भ के सभी  जिल्हो के प्रतिनिधि सर्वश्री राहुल अग्रवाल गोंदिया ,राजेंद्र निमोदीया , गणेश गुप्ता , जगदीश शर्मा यवतमाळ.   पुरुषोत्तम गुरव, धनंजय  भिडे, जुवेल पटेल भंडारा, निकेश गुप्ता अकोला,    अनिल केला वर्धा, रवींद्र गुप्ता ,राजू जैन दिलीप सारडा गडचिरोली, शाम शर्मा,
 सारंग राऊत , गोपाल पांडे ,डॉ. कुंजन वेद,विधि नावन्दर अमरावती,जया एसके, कल्पना पांडे , विनोद गुप्ता,किशोर धरशिवकर,पुरषोत्तम सारडा मधुसूदन सारडा महेश कुकरेजा  ,विजय चौरसिया नागपुर आदि उपस्थित थे.