spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

परिवारिक कलह के चलते पुलिस हवलदार ने आत्महत्या की

नागपुर :- पत्नी के साथ चल रहे परिवारिक कलह के चलते निराश पुलिस हवलदार ने अंबाझरी तालाब में कुदकर आत्महत्या की. मंगलवार की सुबह तालाब में तैरने गये कुछ युवकों को पानी में शव दिखाई देने से यह बात उजागर हुई.

शिलरत्न भीमराव बेलेकर (45) वाघधरा, इसासनी यह मृतक पुलिस हवलदार का नम है. शिलरत्न विगत कुछ माह पहले हिंगणा पुलिस थाने से तबादला होकर राणाप्रताप नगर पुलिस थाने में आये थे. शिलरत्न का पत्नी से गत दो वर्ष से परिवारिक विवाद जारी था. इसलिए वे दोनों बच्चों सहित इसासनी के पुश्तैनी मकान में रहते थे. उनका एक पुत्र आठवी में तो दुसरी पुत्री चौथी कक्षा में पढती है.

विगत कुछ दिनों से पत्नी बच्चों का कब्जा मांग रही थी. इसके चलते शिलरत्न तनाव में थे. 19 फरवरी से वे ड्यूटी पर अनुपस्थित थे. तीन दिन होने के बाद भी बच्चों को छोड़ गये शिलरत्न वापस न आने से उनके भाई ने 22 फरवरी को शिलरत्न लापता होने की शिकयत थाने के दी थी. इस दौरान मंगलवार की यबह अंबाझरी तालाब में तैरनेवाले कुछ युवकों को एक शव पानी में दिखा. उन्होंने अंबाझरी पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकालकर जांच करने पर शिलरत्न का परिचयपत्र मिला. इससे उनकी शिनाख्त हुई. पुलिस ने पंचनामा कर शव को पेसटमार्टम के लिए मेडिकल भेजा.

एक ओर राज्य मे ंपुलिस सिपाही भरती चल ही है. उसमें अभियंताओं से लेकर उच्च्शिक्षित उम्मीदवार भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे है. बेरोजगार युवक मिलेगी वह नौकरी करने के लिए आगे आ रहे है. ऐसे में पुलिस बल में कार्यरत कर्मियों में निराशा बढ़ रही है. लगातार काम का बोझ, अधुरी नींद और इससे आनेवाली निराशा इन बातों से ऐसी घटना होने की चर्चा है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.