spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

तनावग्रस्त विवाहिता ने की आत्महत्या

– सुसाइड से पहले लिखा ‘मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं’

नागपुर :- मानकापुर थाना क्षेत्र में तलाक के बाद मानसिक तनाव से जूझ रही 38 वर्षीय महिला ने अपने पिता के घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा बुधवार दोपहर उस समय हुआ, जब उसके माता-पिता अस्पताल से घर लौटे।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान मिनल महेंद्र धोंगले (38) के रूप में हुई है। पारिवारिक विवाद के चलते वह पिछले दो वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। करीब छह माह पहले उसका पति से तलाक हो गया था, जिसके बाद वह मानसिक तनाव में रहने लगी थी। उसकी 11 वर्षीय बेटी उसकी देखरेख में रहती थी और बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थी। घटना वाले दिन मिनल के माता-पिता बेटी के लिए भोजन लेकर अस्पताल गए थे। इस दौरान मिनल घर पर अकेली थी। दोपहर करीब 2 बजे जब माता-पिता वापस लौटे तो घर का दरवाजा भीतर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया तो बेडरूम में मिनल दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिली। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को घर में रखे एक बोर्ड पर अंग्रेजी में लिखा संदेश मिला, जिसमें लिखा था ‘मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।‘ पुलिस ने नोट को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Popular Articles