‘विट्ठल- विट्ठल जय हरि विट्ठल’ का हुआ उदघोष
नागपुर ८ : श्री राधाकृष्ण मंदिर, वर्धमान नगर में जारी झूलोत्सव में 8 अगस्त को भगवान राधाकृष्ण का यमुनाजी में नौका पर भ्रमण करते हुए की झांकी प्रस्तुत की जाएगी। इसमें फूलों से सुसज्जित नौका पर भगवान राधाकृष्ण विराजमान होकर क्षीरसागर में भ्रमण करेंगे। सुबह अभिषेक पूजन मुख्य यजमान मुरारीलाल अग्रवाल करेंगे।
फूलसेवा, प्रसादसेवा यजमान राजेश जिंदल, दिनेश अग्रवाल, विकास चौरसिया, चंदन दारूका,अशोक सारडा हैं। दर्शन लाभ 7 से 10 बजे तक होंगे।
इससे पूर्व गुरुवार को पंढरपुर के विट्ठल- रुक्मिणी के बड़े ही सुंदर दर्शन हुए। पूरा मंदिर परिसर’विट्ठल- विट्ठल जय हरि विट्ठल’के जाप से गूंज उठा। सफलतार्थ मुकेश खंडेलवाल, नारायण सारडा, गिरिराज बियानी, गोविन्द बाहेती, ओमप्रकाश लड्ढा, श्यामसुंदर सारडा, विनोद अग्रवाल, भव्य गुप्ता, कृष्ण केसान, उमेश माहेश्वरी , विष्णु अग्रवाल, प्रवेश लोहिया प्रयासरत हैं। सभी से उपस्थिति की अपील मैनेजिंग ट्रस्टी पवनकुमार पोद्दार ने की है।




