मौके पर पहुंचने के बाद जानकारी मिली कि टूटे हुए बिजली के तार में अब भी करंट प्रवाहित हो रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महावितरण के उपअभियंता सुभाष ललके और समाजसेवी भूषण कुबड़े ने सावधानी बरतते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई। इससे आसपास मौजूद लोगों के साथ किसी अन्य दुर्घटना की आशंका टल गई।

पिछले दो-तीन दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बारिश के दौरान कोई पेड़ गिरने से बिजली का तार टूटकर जमीन पर आ गया होगा। हालांकि, तार टूटने के वास्तविक कारण की जांच संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है। इस दौरान भूषण कुबड़े, भावेश वाखोरे, विशाल प्रधान, शुभम लाड और नितिन भोंगा सहित सेवकरी मित्र परिवार के सदस्य मौजूद रहे।





