spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

महिला का मंगलसूत्र छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

अमरावती :- अमरावती शहर पुलिस की अपराध शाखा ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई मोपेड सहित कुल 1 लाख 52 हजार रुपये का माल बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, 17 जून को राजापेठ थाना क्षेत्र के बालाजी प्लॉट इलाके में पैदल जा रही 50 वर्षीय महिला के गले से एक अज्ञात व्यक्ति ने मोपेड पर आकर मंगलसूत्र छीन लिया था और मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद राजापेठ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, वहीं अपराध शाखा की टीम भी समानांतर जांच में जुट गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आरोपी के फरार होने के संभावित मार्गों पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। लगातार चार दिनों तक तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का पीछा करने के बाद पुलिस ने अनिल शेषराव लाखपुरकर (53), निवासी वासनकर वाड़ी, अमरावती को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसके पास से 8 ग्राम सोने की लगड़, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 12 हजार रुपये है, तथा अपराध में इस्तेमाल की गई मोपेड जब्त कर ली। कुल बरामद माल की कीमत 1 लाख 52 हजार रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में अमरावती शहर अपराध शाखा की टीम ने की। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित मामलों में उसकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

Popular Articles