spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों कार्रवाई

– 291 मामलों में 2.40 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

नागपुर :- नागपुर महानगरपालिका के उपद्रव खोजी दस्ते (न्यूसेंस डिटेक्शन स्क्वॉड) ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने, कचरा फेंकने, थूकने, खुले में शौच-लघुशंका करने तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 291 मामलों में 2 लाख 40 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

अभियान के तहत खुले में शौच-लघुशंका, सड़क व फुटपाथ पर कचरा फेंकने, ठेले, पान दुकानों और सब्जी विक्रेताओं द्वारा आसपास गंदगी फैलाने, होटल, लॉज, कैटरिंग, मैरिज हॉल, मटन-चिकन दुकानों, वर्कशॉप और गैरेज संचालकों द्वारा सार्वजनिक स्थानों को गंदा करने पर कार्रवाई की गई। साथ ही निर्माण मलबा सड़क पर डालने, सड़क अवरुद्ध करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर भोजन फेंकने वालों पर भी जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा विशेष अभियान में बिना अनुमति लगाए गए बैनर, 79 माइक्रॉन से कम मोटाई वाली प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों का उपयोग, सड़क किनारे निर्माण सामग्री व सी एंड डी (निर्माण एवं विध्वंस) कचरा डालने, ध्वनि प्रदूषण फैलाने तथा भूमिगत नालियों में मलबा डालकर बाधा उत्पन्न करने जैसे मामलों में भी कार्रवाई की गई। इन 78 मामलों में 5.10 लाख रुपये का अतिरिक्त जुर्माना वसूला गया।

यह कार्रवाई उपद्रव खोजी दस्ते के प्रमुख वीरसेन तांबे के नेतृत्व में की गई। मनपा ने नागरिकों से शहर को स्वच्छ रखने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने की अपील की है।

Popular Articles