spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

रिकॉर्ड मतदान के बाद शाह ने चुनाव आयोग और पुलिस बल की सराहना की

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। पहले चरण में हुए रिकॉर्ड मतदान ने जहां चुनावी मुकाबले को नया मोड़ दिया है, वहीं अब सभी राजनीतिक दल दूसरे चरण की तैयारी में पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण से पहले राजधानी कोलकाता में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भाजपा के शीर्ष नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी कोलकाता में प्रेस वार्ता करने जा रहे हैं, जिसे चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अमित शाह ने पहले चरण में भारी मतदान के लिए मतदाताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने लोकतंत्र के इस महापर्व में ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज की है और मतदान के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शाह ने चुनाव आयोग की भूमिका की भी प्रशंसा की और कहा कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हुई, जो बंगाल के चुनावी इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है।

अपने पोस्ट में शाह ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और पश्चिम बंगाल पुलिस की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी वजह से मतदान प्रक्रिया बिना किसी बड़ी बाधा के पूरी हो सकी। शाह ने इसे राज्य में अच्छे शासन के नए युग की शुरुआत बताते हुए दावा किया कि यह मतदान बंगाल में राजनीतिक बदलाव का स्पष्ट संकेत है। अब सबकी नजरें कोलकाता में होने वाली उनकी प्रेस वार्ता पर टिकी हैं, जहां बीजेपी की आगे की चुनावी रणनीति और आगामी चरणों की दिशा तय हो सकती है।

Popular Articles