spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

अहले बैत की मोहब्बत कामयाबी की कुंजी

– बाबा ताजुद्दीन के सालाना उर्स में मौलाना मोहम्मद अहमद नक्शबंदी का संदेश

नागपुर :- हजरत बाबा सैयद मोहम्मद ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के 104वें सालाना उर्स के अवसर पर गुरुवार रात ताजाबाग दरगाह में रूहानी महफिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात धर्मगुरु मौलाना मोहम्मद अहमद नक्शबंदी ने श्रद्धालुओं को दीन की सही तालीम, रूहानियत और अहले बैत की अहमियत पर मार्गदर्शन दिया।

मौलाना ने कहा कि उर्स में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी बाबा ताजुद्दीन के रूहानी प्रभाव का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को दीनी तालीम और पाक हस्तियों के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। अहले बैत से मोहब्बत इंसान को दुनिया और आखिरत दोनों में कामयाबी की राह दिखाती है। उन्होंने कहा कि बाबा ताजुद्दीन की दरगाह पर सच्ची अकीदत के साथ आने वालों पर उनकी विशेष रहमत बनी रहती है। इस अवसर पर ताजबाग ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारे जिया खान, सचिव ताज अहमद राजा, उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र जिचकार, ट्रस्टी फारूक बावला, हाजी इमरान खान ताजी, गजेंद्रपाल सिंह लोहिया, मुस्तफा टोपीवाला, खुद्दाम कमेटी के अध्यक्ष सैयद मोबीन ताजी सहित बड़ी संख्या में जायरीन उपस्थित थे।

कल निकलेगा शाही संदल, रात में कव्वाली

उर्स के प्रमुख कार्यक्रमों के तहत 12 जुलाई को सुबह 10 बजे ट्रस्ट कार्यालय से शाही संदल पूरे शानो-शौकत के साथ निकलेगा और विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम को ताजबाग पहुंचेगा। रात 10 बजे कव्वाली का आयोजन होगा। वहीं 11 जुलाई को मुंबई के अंतरराष्ट्रीय कव्वाल मुस्तफा नाजा की सूफियाना कव्वाली की विशेष महफिल सजेगी। ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने किया ताजबाग का निरीक्षण

सालाना उर्स की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने ताजाबाग परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने बाबा ताजुद्दीन की मजार पर चादर पेश कर दर्शन किए तथा संबंधित अधिकारियों को सड़क, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 दरगाह पंच कमेटी, बीड़ीपेठ का निकलेगा शाही संदल

हजरत बाबा मोहम्मद हुसैन (र.अ.) दरगाह पंच कमेटी, बीड़ीपेठ की ओर से 12 जुलाई को हजरत बाबा ताजुद्दीन (र.अ.) का 104वां सालाना शाही संदल शरीफ निकाला जाएगा। सज्जादा नशीन बाबा अब्दुल हफीज ताजी की निगरानी में सुबह 10.30 बजे दरगाह परिसर से संदल यात्रा निकलेगी। कार्यक्रम की शुरुआत राजे मुधोजीराव भोंसले के हाथों परचम कुशाई से होगी, जिसके बाद महफिले सिमा और दस्तारबंदी का आयोजन किया जाएगा। दरगाह कमेटी ने सभी अकीदतमंदों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.