– ब्रेथ एनालाइज़र के जरिए ड्यूटी पर नशे की निगरानी, कोई भी खतरा बर्दाश्त नहीं
भंडारा :- राज्य परिवहन महामंडल के केंद्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार तथा विभागीय कार्यालय के सुरक्षा एवं सतर्कता विभाग की ओर से बुधवार, 31 दिसंबर को भंडारा विभाग में विशेष ‘यात्री सुरक्षा अभियान’ चलाया गया। नववर्ष के उपलक्ष में यात्रियों की यात्रा सुरक्षित रहे। इस उद्देश्य से 31 दिसंबर की रात ड्यूटी पर तैनात एसटी चालक, परिचालक एवं अन्य कर्मचारियों की ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से अल्कोहल जांच की गई। सुरक्षा एवं सतर्कता शाखा द्वारा चलाए गए इस अभियान में यह सुनिश्चित किया गया कि, शराब के नशे में वाहन चलाने वाले या ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों के कारण यात्रियों की जान को कोई खतरा न हो। भंडारा विभाग के इस विशेष जांच दल में सुरक्षा एवं सतर्कता अधिकारी मोहन कानफाड़े के नेतृत्व में सुरक्षा निरीक्षक हरीश इंगोले, अजिंक्य रहांगडाले और शेषराव धनभाते का सहभाग रहा। टीम ने ड़िपो से बाहर जाने वाली और बाहर से आने वाली प्रत्येक बस के चालक व परिचालक की जांच की। प्रशासन के इस निर्णय से यात्रियों ने संतोष व्यक्त किया है और भविष्य में भी इसी प्रकार के अभियान नियमित रूप से चलाकर यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग




