– नागपुर–जबलपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा : लापरवाह एम्बुलेंस चालक गिरफ्तार
कामठी :- जुनी कामठी पुलिस थाना क्षेत्र के नागपुर –जबलपुर राष्ट्रीय महामार्ग के कन्हाननदी पुल पर जबलपुर से नागपुर की ओर जानेवाली अनियंत्रित नीजि एम्बुलन्स ने नागपुर से कन्हान की ओर जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मारने से बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीररूप से घायल होने की घटना सोमवार सुबह 8.3० बजे के दौरान हुई. गंभीररूप से घयल युवक की मेयो अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई. राम खिलवन खालगोने (45)डीप्टी सिंगल नागपुर यह मृतक का नाम है. दुसरा 35 वर्षीय युवक गंभीररूप से घायल होने से उसका मेयो में उपचार जारी है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक राम खीलवन खलगोने और उसका मित्र राजकुमार पवन (35) दोनों डीप्टी सिंगल यह बाइक से खाने का डिब्बा लेकर कन्हान स्थित माल धक्के पर काम के लिए सुबह 8.3० बजे के करीब जा रहे थे. जबलपुर से नागपुर की ओर जानेवाली नीजि एम्बुलन्स क्र. एमएच 3० एल 4973 के चालक ने लापरवाही से अपना वाहन चलाकर बाइक को टक्कर मारी. इसमें बाइक सवार राम खिलवण फालगोने व राजकुमार पवन दोनों गंभीररूप से घायल हुए. दुर्घटना होते ही साईबाबा मंदिर के सामने यातायात पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों घायलों को कामठी उपजिला अस्पातल भेजा. दोनों गंभीर होने से उन्हें उपचार के लिए मेयो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. उपचार के दौरान राम खालगोने की मौत हुई. दुसरा गंभीर घायल राजकुमार पवन का मेयो में उपचार जारी है. एम्बुलन्स क्र. एमएच 3० एल 4973 का चालक गणेश रामभाऊ उंबरे (52) रामबाग नागपुर के खिलाफ जुनी कामठी पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया. पुलिस आगे जांच कर रही है.




