spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

अनैतिक संबध बना अपराध का कारण

– हत्या करने का किया प्रयास

नागपुर :- अवैध संबंधों के शक के चलते गुस्साये पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किया। यह घटना नागपुर के सदर और सीताबर्डी थाना परिसर में सोमवार को घटित हुई। हालांकि गंभीर घायल अवस्था में इन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। तो वही इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान 41 वर्षीय हुड़केश्वर निवासी भुमेश्वर पीसे के रूप में हुई है। जबकि घायल महिला उसी की पत्नी रेणुका पीसे तथा महिला का दोस्त 41 वर्षीय नरसाला रोड, हुड़केश्वर निवासी शैलेंद्र हरिहर भांडनकर है। बताया जा रहा है कि आरोपी भुमेश्वर ट्रक ड्राइवर है जबकि उसकी पत्नी माउंट रोड स्थित एडीएफसी बैंक में काम करती है। इस वारदात में घायल शैलेंद्र सीता बर्डी परिसर में फायरफॉक्स बाइक वर्ल्ड नाम से साइकिल की दुकान चलाता है।

दरअसल भुमेश्वर का पिछले कुछ दिनों से पत्नी रेणुका के साथ विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी रेणुका के शैलेंद्र के साथ अवैध संबंधों के बारे में भुवनेश्वर को भनक लग गई थी जिसके चलते उसने कई बार पत्नी रेणुका को समझाने का प्रयास किया था। बावजूद इसके रेणुका का शैलेंद्र के साथ बातचीत और मिलना जुलना जारी रहा।

मंगलवार सुबह भुवनेश्वर की पत्नी रेणुका के साथ घर में बहस बाजी और विवाद हुआ और उसके बाद रेणुका अपने बैंक में काम के लिए आ गई। दोपहर करीब तीन बजे के दौरान भुमेश्वर माउंट रोड स्थित एडीएफसी बैंक के पास पहुंचा और उसने बातचीत के लिए रेणुका को बैंक के नीचे बुलाया। देखते ही देखते उसने अपने पास का कट्टर निकाला और रेणुका के गले पर वार कर उसे लहूलुहान कर जान से मारने का प्रयास किया। खून से लथपथ होकर रेणुका वहीं जमीन पर गिर पड़ी।.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.