spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बागपत में हैवानियत की हदें पार: पति ने जुए में पत्नी को दांव पर लगाया

– 8 ने किया गैंगरेप — ससुर ने भी बार-बार किया दुष्कर्म

लखनऊ :- उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। दहेज की लालच, जुए की बीमारी और हवस की दरिंदगी ने एक नवविवाहिता की जिंदगी को नर्क में बदल दिया। पीड़िता के बयान सुनकर पुलिस से लेकर पूरा इलाका दंग है। यह मामला बिनोली थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है और पुलिस जांच में जुटी है। पीड़िता निवाड़ा गांव की रहने वाली है। उसकी शादी 24 अक्टूबर 2024 को मेरठ के खिवाई गांव के दानिश नामक युवक से हुई थी। पीड़िता के मुताबिक, शादी के शुरुआती दिनों में ही उसे पता चला कि उसका पति शराबी है और जुआ खेलने का आदी है। दहेज कम मिलने की बात कहकर पति और उसके परिजन उसे लगातार ताने देते और मारपीट करते थे। पीड़िता ने जो आरोप लगाए हैं, वे रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। उसका कहना है कि एक दिन उसका पति दानिश जुआ खेल रहा था। जुए में हारते-हारते उसने अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। आरोप है कि पति के हारते ही वहां मौजूद 8 लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने इनमें से 3 लोगों को पहचान लिया— उमेश गुप्ता, मोनू और अंशुल। ये तीनों गाजियाबाद के निवासी बताए गए हैं। पीड़िता के मुताबिक उसकी पीड़ा यहीं खत्म नहीं हुई। उसका कहना है कि जुए वाली घटना के बाद उसका जेठ शाहिद और ननदोई शौकीन ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

Popular Articles