spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नाबालिग समेत चार पर जानलेवा हमला

– सख्त कार्रवाई की मांग

नागपुर :- सीताबर्डी थानांतर्गत पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार को एक कथित अपराधी के नाबालिग बेटे सहित चार लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। चर्चा है कि घटना के बाद रवि शेंडे और उनके साथियों ने सीताबर्डी थाने के सामने इकट्ठा होकर घायलों पर ही मामला दर्ज करने की मांग की। इससे इलाके में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल हो गया था। सीताबर्डी पुलिस ने रवि शेंडे, उनके भतीजे कुणाल और मोनल के खिलाफ हत्या के प्रयास, नाबालिग और उसके साथियों के खिलाफ हमले का मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। क्षेत्र में गैंगवार की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार जख्मी नाबालिग अपने कुछ दोस्तों के साथ घटना के दिन दोपहर करीब 2.30 बजे होली खेलकर लौट रहा था। पकोड़े की दुकान के पास रवि शेंडे खड़ा था। आरोप है कि उसने नाबालिग के तड़ीपार अपराधी पिता का नाम लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे विवाद बढ़ गया। इसके बाद शेंडे ने अपने भतीजों कुणाल और मोनल शेंडे को बुलाया और नुकीली वस्तु व रॉड से हमला कर नाबालिग सहित चारों दोस्तों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीताबर्डी पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर रवि शेंडे और उसके भतीजों को हिरासत में लिया। बुधवार को हिरासत के दौरान शेंडे की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से छुट्टी मिलने के बाद दोबारा हिरासत में लिया गया। घटना से व्यापारिक इलाके में दहशत है। व्यापारियों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Popular Articles