नागपुर :- होली के पाड़वा पर बंदोबस्त के दौरान दो आरोपियों ने यातायात विभाग के पुलिस हवलदार पर दोपहिया वाहन चढ़ा दिया। घटना में डिवाइडर से भिड़ने के कारण दोनों आरोपी भी घायल हो गए हैं। लकड़गंज थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार की दोपहर आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था। मंगलवार की शाम लकड़गंज यातायात विभाग के उपनिरीक्षक प्रदीप श्रीराव अपने सहयोगी हवलदार संजय गिते, अनिल गहलोद व दो महिला कर्मचारियों के साथ चंद्रशेखकर आजाद चौक में नाकाबंदी कर रहे थे। इस बीच नशे में वाहन चलाने वाले, हुड़दंग मचाने वालों की धरपकड़ जारी थी। यह देखकर दोपहिया वाहन क्र. एमएच 49 पी 3959 का चालक रूपेश किलेश्वर (23) उईके झोपड़पट्टी और उसके पीछे बैठा मित्र गौरव ज्ञानवर रूपेश किलेश्वर उईके (23) स्वातंत्र्य नगर नंदनवन चव्हाण (21) नशे में होने से जिगजाक वाहन चलाते हुए जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, तो कार्रवाई से बचने के लिए रूपेश ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और सामने खड़े हवलदार संजय गिते पर वाहन चढ़ा दिया। सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट लगने के कारन वह गंभीर रूप से घायल हुआ है।
हवलदार का उपचार जारी
हवलदार को उड़ाने के बाद भागने के चक्कर मैनमें आरोपियों को मामूली खरोंच आई है। भागते समय आरोपियों को मौजूद पुलिस और लोगों ने पकड़ लिया। घटित मामले से उनके खिलाफ हत्या का प्रयास और मोटर वाहन कानून के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। जख्मी हवलदार को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।




