spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मकर संक्रांति से पहले बाजार में मिठास, तिल-गुड़ की मांग बढ़ी लेकिन दाम नरम

– त्योहार की धूम, कीमतों में राहत : नागपुर में तिल-गुड़ पिछले साल से सस्ते

नागपुर :- मकर संक्रांति के नजदीक आते ही नागपुर सहित देश के अन्य बाजारों में तिल और गुड़ की मांग बढ़ गई है। जहां एक तरफ त्योहार की वजह से मांग में भारी उछाल आया है, वहीं दूसरी ओर कीमतों में पिछले साल के मुकाबले कमी या स्थिरता देखी जा रही है। इस साल पर्याप्त स्टॉक : बताया जा रहा है कि इस बार तिल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल पर्याप्त स्टॉक और विदेशी आयात के कारण थोक भाव कम हुए हैं। नागपुर के थोक बाजार में सफेद तिल के दाम 140 से 150 प्रति किलो के आसपास बने हुए हैं। लाल तिल 150 से 160 रुपए किलो बिक रही है। खुदरा बाजार में सफेद तिल 160 से 180 और लाल तिल के दाम 200 रुपए प्रति किलो हैं। पिछले साल खुदरा में सफेद तिल 200 रुपए और लाल तिल 220-240 रुपए किलो बिकी थी। इस साल गुड़ की कीमतें भी स्थिर हैं। अच्छी गुणवत्ता वाला लहू गुड़ 40 से 50 रुपएच कोल्हापुरी गुड 45 से 65 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। हालांकि, रिफाइंड या ‘प्रीमियम’ गुड़ के दाम थोड़े ज्यादा हैं। किराना व्यापारी पवन के अनुसार, पिछले साल का घरेलू स्टॉक बचा होने के कारण आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। भारत ने अफ्रीका और ब्राजील से बड़ी मात्रा में तिल का आयात किया है, जिससे घरेलू बाजार में कीमतें नियंत्रित रही हैं। चीनी के बजाय गुड़ से बनी मिठाइयों की मांग में 20 फीसदी तक की वृद्धि देखी गई है, क्योंकि लोग अब स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहे हैं। पवन ने बताया कि आमतौर पर मांग बढ़ने पर कीमतें बढ़ती हैं, लेकिन इस साल आपूर्ति इतनी बेहतर है कि दाम घटाने पड़े हैं. ताकि स्टॉक समय पर निकल सके।

Popular Articles