spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

बेटे ने की सौतेली मां की हत्या

रांची :- राजधानी रांची से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने अपनी सौतेली मां की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए 30 किलोमीटर दूर जंगल में फेंक आया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह घटना रांची के रातू थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, सिमलिया पंचायत की मुखिया फूलमनी देवी के पति संजय कच्छप का इटकी थाना क्षेत्र की रहने वाली सोनम उर्फ शशि तिर्की के साथ प्रेम संबंध था। कुछ समय पहले ही संजय ने अपनी पहली पत्नी के रहते हुए सोनम से दूसरी शादी कर ली थी। इसी बात से परिवार में विवाद चल रहा था।

कुछ दिन पहले संजय अपनी दूसरी पत्नी सोनम को घर ले आया, जहां वह अपनी पहली पत्नी, बेटे शुभम और अन्य परिवारजनों के साथ रहता था। घर में सौतेली मां को देखकर शुभम आग बबूला हो गया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.