spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नागपुर में भरतनाट्यम का भव्य अरंगेत्रम; सुजाता सिंह की प्रस्तुति 2 मई को

नागपुर :- शहर की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य संस्था ‘श्री कृष्ण नृत्यालयम्’ द्वारा गुरु प्रमिला उन्नीकृष्णन के मार्गदर्शन में उनकी शिष्या सुजाता सिंह का अरंगेत्रम समारोह शनिवार, 2 मई को सायं 6:30 बजे साई सभागृह हॉल, वॉकहार्ट हॉस्पिटल के पीछे, नागपुर में आयोजित किया जा रहा है। पिछले 14 वर्षों से भरतनाट्यम का गंभीर अभ्यास कर रही सुजाता सिंह ने कोलकाता की हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसायटी तथा मुंबई के गांधर्व विश्वविद्यालय से विशारद परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं।

कला के साथ- साथ उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नागपुर के जी. एच. रायसोनी संस्थान से बीसीए एवं एमसीए की डिग्री प्राप्त की है। सुजाता ने चिदंबरम नट्यांजली (2024) तथा गुरुवायूर मंदिर (2023) जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया है। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न महोत्सवों और प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी गुरु प्रमिला उन्नीकृष्णन, जो 27 वर्षों से अधिक समय से नृत्य शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं, ने अनेक विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया है। उनके मार्गदर्शन में आयोजित यह अरंगेत्रम समर्पण, अनुशासन और भरतनाट्यम की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का एक भव्य उत्सव होगा।

Popular Articles