spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

काटोल के विस्फोट मामले में हत्या की साजिश का मामला दर्ज करने की मांग – भिमसेना श्रीधर साळवे

– SBLएनर्जी लिमिटेड, काटोल (नागपुर) विस्फोट मामले में PESO व DISH अधिकारियों पर SC/ST अधिनियम व हत्या की साजिश का मामला दर्ज करने की मांग

नागपुर :- जिले के काटोल स्थित SBL एनर्जी लिमिटेड में हुए भीषण विस्फोट और आगजनी की घटना में 19 मजदूरों की दर्दनाक मृत्यु हो गई तथा कई अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा अत्यंत हृदयविदारक और पूरे समाज को झकझोर देने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में सुरक्षा के बुनियादी मानकों की गंभीर अनदेखी की गई थी। सबसे गंभीर बात यह है कि Petroleum and Explosives Safety Organisation (PESO) तथा Directorate of Industrial Safety and Health (DISH) जैसे जिम्मेदार विभागों द्वारा समय-समय पर उचित निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट नहीं किया गया। यदि इन विभागों के अधिकारी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते, तो यह भीषण दुर्घटना रोकी जा सकती थी। इस मामले में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, लेकिन PESO और DISH के जिम्मेदार अधिकारियों पर अभी तक कोई अपराध दर्ज नहीं किया गया, जो अत्यंत चिंताजनक है। भीम सेना की ओर से स्पष्ट मांग की जाती है कि—

– PESO और DISH के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।

– उनके खिलाफ हत्या की साजिश (धारा 120B), गैर-इरादतन हत्या (धारा 304) सहित कठोर धाराओं में मामला दर्ज किया जाए।

– साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत भी अपराध दर्ज किया जाए, क्योंकि मृत एवं घायल कर्मचारी SC/ST वर्ग से संबंधित हैं।

भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्रीधर साल्वे जी के नेतृत्व में दिनांक 6 मार्च 2026 को नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पोद्दार को इस संबंध में निवेदन दिया गया, जिसमें दोषी अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की गई।

निवेदन देते समय उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता—

नागपुर शहर अध्यक्ष -विकास बागुल

नागपुर जिला उपाध्यक्ष -इमरान कुरेशी

हिंगना विधानसभा अध्यक्ष -प्रवीण सिंघाड़े

काटोल विधानसभा अध्यक्ष –योगेश नारनवरे

वाड़ी शहर सचिव -ज्योति समकुमार

वाड़ी शहर उपाध्यक्ष -ज्योति सोनटके

पूर्व नागपुर अध्यक्ष -कैलाश शेंडे

यदि PESO और DISH के अधिकारियों पर शीघ्र अपराध दर्ज नहीं किया गया, तो भीम सेना सड़क पर उतरकर तीव्र आंदोलन करेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। आपसे विनम्र निवेदन है कि इस गंभीर विषय को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित करने की कृपा करें।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.