– शेर सिंह डागोर के प्रयासों को मिली सफलता
नागपुर :- नागपुर महानगरपालिका द्वारा स्वच्छता कर्मचारियों के सम्मानजनक जीवन एवं सुरक्षित आवास के मद्देनजर डॉ. बाबासाहब आंबेडकर श्रमसाफल्य आवास योजना के अंतर्गत आवासीय परियोजना का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। यह आवासीय योजना महर्षि सुदर्शन वाल्मीकि समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा महाराष्ट्र राज्य सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष शेर सिंह (सतीश) डागोर के सतत प्रयासों का सफल परिणाम है।
आवास योजना का भूमिपूजन 12 जुलाई की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों उप्पलवाडी, कामठी रोड पर किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, महापौर नीता ठाकरे, सांसद माया इवनाते, उपमहापौर लीला हाथीबेड, भाजपा अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, विधायक कृष्णा खोपडे, प्रवीण दटके, मोहन मते, संजय भेंडे, अरुण लखानी, संदीप जोशी, शेर सिंह (सतीश) डागोर समेत अन्य उपस्थित रहेंगे। सफाई कर्मचारियों के कल्याण एवं उनके आवास के सपनों को साकार करने के लिये मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा लिए गए इस संवेदनशील एवं जनहितकारी निर्णय के लिए समस्त स्वच्छता कर्मचारियों एवं समाज की ओर से उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के अवसर पर समाज के सभी बंधुओं, स्वच्छता सेवक, सामाजिक संगठन एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या ने उपस्थित होकर स्वच्छता कर्मचारियों के सम्मान एवं अधिकारों के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने का आह्वान महाराष्ट्र राज्य सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष शेर सिंह (सतीश) डागोर ने किया है।




