– जितेन्द्र कारिया- अध्यक्ष, हरेश पटेल- सचिव, इंदिरा शाह- कोषाध्यक्ष बने
नागपुर :- श्री गुजराती समाज, नागपुर के वर्ष 2025- 2027 के लिए नई कार्यकारिणी समिति के चुनाव श्री गुजराती समाज भवन, वर्धा रोड में चुनाव अधिकारी एड. नरेन्द्र जहा, एड. मुलवंतराय पटेल ने संपन्न कराये।
इसमें जितेन्द्र कारिया- अध्यक्ष, त्रय उपाध्यक्ष- डॉ.आर.डी. मेहता,दिपक कल्याणी,राजेश वसाणी, सचिव – हरेश पटेल, त्रय सहसचिव- अशोक पोरिया,भरत नाग्रेचा, कविता शाह व कोषाध्यक्ष – इंदिरा शाह निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में एड. राजेश शाह, रजनीकांत गरीबा, जयप्रकाश पारेख, राजेश काटकोरिया, प्रदीप रूखियाणा, वीणाबेन तलाविया, लहेरचंद पटेल, विनय उद्देशी, राजेश श्रीमांकर, सुभाष जोबनपुत्रा, मीनाबेन ठक्कर,सीए जुल्फेश शाह, नरेन्द्र दावडा, विक्रम वोरा, तुलसीदास पटेल, दिनेश पारेख, गिरीश सूबा, जतीन शाह, हर्षद शाह, कमलेश वसाणी, उमेश पटेल निर्विरोध चुने गये। सामान्य सभा में नागपुर की सभी ज्ञाती संस्था के सदस्यों ने हिस्सा लिया। आभार प्रदर्शन सहमंत्री अशोक पोरिया ने किया।




