spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

हार्ट अटैक के बाद बड़ा खुलासा

– नागपुर में 70 साल की महिला का दिल दाईं तरफ निकला

महाराष्ट्र के नागपुर से एक ऐसा चौंकाने वाला और दुर्लभ मेडिकल मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया है। नागपुर के साओनेर इलाके में रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के शरीर में दिल सामान्य जगह यानी बाईं ओर नहीं, बल्कि दाईं तरफ पाया गया। यह मामला तब सामने आया जब महिला को हार्ट अटैक आया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

साओनेर की रहने वाली महिला को सीने में तेज दर्द और सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें हिंगना रोड स्थित लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. हितेंद्र भगवतकर ने तुरंत जांच शुरू की। जांच के दौरान डॉक्टरों को एक अविश्वसनीय सच्चाई पता चली। महिला का दिल शरीर के बाईं ओर नहीं, बल्कि दाईं ओर स्थित था। आमतौर पर ऐसा बहुत ही कम मामलों में देखने को मिलता है। डॉक्टरों के अनुसार यह स्थिति एक दुर्लभ जन्मजात बीमारी के कारण होती है। चिकित्सा विज्ञान में इस बीमारी को ‘डेक्सट्रोकार्डिया’ कहा जाता है। यह एक जन्म से होने वाला रोग है।इसमें दिल की दिशा उलटी होती है और वह दाईं ओर होता है। दुनिया भर में इसके मामले बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। सबसे हैरानी की बात यह रही कि महिला 70 साल तक इस सच्चाई से पूरी तरह अनजान रहीं और उन्हें कभी किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.