spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

राम मंदिर वित्तीय गड़बड़ी केस में बड़ा खुलासा

– आरोपी के ठिकाने से मिला ‘रामराज्य कोष’ बक्सा

अयोध्या :- राम मंदिर वित्तीय अनियमितता मामले में एक आरोपी के ठिकाने से पुलिस ने एक बक्सा बरामद किया है, जिसपर ‘रामराज्य कोष’ लिखा है और क्यू.आर. कोड चिपका हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अयोध्या के एक योग केंद्र से यह बक्सा बरामद किया है, जहां आरोपी अविनाश शुक्ला पिछले 10 साल से रह रहा था। केंद्र में तैनात योग प्रशिक्षक सुंदर लाल ने बताया कि पुलिस ने पांच जून को छापेमारी करके सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी।

उन्होंने बताया कि इसका वीडियो अब वायरल हुआ है। लाल ने कहा, ”पुलिस अविनाश को साथ लेकर आई थी और हमें उस जगह से बाहर निकाल दिया जहां वह रह रहा था। पुलिस के जाने के बाद हमें पता चला कि अविनाश के पास से पांच लाख रुपये बरामद हुए हैं।” अधिाकरियों के मुताबिक पुलिस को योग केंद्र से जो बक्सा मिला है उस पर लाल रंग से ‘रामराज्य कोष’ लिखा हुआ था और उसपर एक क्यू.आर. कोड भी चिपका हुआ था।

इस बीच, पुलिस ने रूदौली कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरान फगोली गांव के निवासी एक अन्य आरोपी लवकुश मिश्रा के घर पर छापा मारकर सघन तलाशी ली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक छापेमारी के दौरान पुलिस ने पशुओं के लिए रखे सूखे चारे की तलाशी ली और भूसे के ढेर के अंदर भी देखा। उन्होंने बताया कि इससे पहले 28 जून को भी पुलिस ने मिश्रा के मकान पर जाकर उसके परिजन से पूछताछ की थी।

अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने लव कुश के पिता बच्चू लाल मिश्रा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों लवकुश मिश्रा के पास से 14 लाख 25 हजार रुपये, अनुकल्प मिश्रा के पास से 16 लाख 82 हजार रुपये और अविनाश शुक्ला से 20 लाख 39 हज़ार रुपये बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा आरोपियों करुणेश पांडे के पास से 18 लाख सात हजार रुपये, रमाशंकर मिश्रा के पास से सात लाख 32 हजार रुपये और रामशंकर यादव टिन्नू के पास से एक लाख रुपये बरामद किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से लगभग 11 ग्राम सोना, लगभग 375 ग्राम चांदी और 1121 डॉलर भी बरामद किए गए हैं।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.