– सेवाग्राम पुलिया पर हुआ दर्दनाक हादसा
वर्धा :- शहर के सेवाग्राम पुलिया पर एक भीषण दुर्घटना सामने आयी. तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई, उक्त घटना सोमवार, 8 दिसंबर की – दोपहर 1 बजे घटी. मृतक का नाम नथ्थु दारुंडे (58) निवासी सिंधी मेघे बताया गया. हादसे के बाद काफि देर तक मार्ग का परिवहन प्रभावित रहा, दोनों छोर वाहनों की लंबी कतारे लगी हुई थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान नथ्थु दारुंडे इनकी गोजी परिसर में खेती है. हमेशा की तरह वे फसल को पानी देने के लिए दोपहिया क्रमांक एमएच 32 बीए 3479 से खेत पर जा रहे थे. सेवाग्राम मार्ग की पुलिया पर चढ़ते समय अचानक सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक एमएच 40 एन 2788 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि, नथ्थु दारुंडे गंभीर रुप से घायल हुए. इसमें उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. उक्त ट्रक खाद से लदा हुआ था. सूचना मिलते ही वर्धा शहर व सेवाग्राम पुलिस थाने की टीमें मौके पर पहुंची, पुलिस ने घटना पंचनामा कर शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया, इस प्रकरण में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.




