– अस्पताल में इंसानियत भी गिरवी
नवादा :- बिहार के नवादा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल रही हैं. यहां अकबरपुर प्रखंड अस्पताल ने इलाज के लिए आई एक महिला की मौत होने पर उसके परिजनों को एंबुलेंस तक देर रात मुहैया नहीं कराया, बल्कि परिजनों को स्ट्रैचर पर घर लाश ले जाने के दिए देने के बदले दो लोगों को गिरवी रखा गया. परिजनों के मुताबिक, जब उन्होंने शव को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस या शव वाहन की मांग की हो स्ट्रैचर काफी अनुनय विनय के बाद उपबल्ध कराया गया. आरोप है कि स्ट्रेचर देने के बदले मृतका के परिवार से दो लोगों को वहीं ‘गिरवी’ के रूप में रोक लिया गया. कहा गया कि स्ट्रेचर वापस मिलेगा तो आप चले जाइएगा. ठंड की रात में इस मजबूरी के बीच परिजन स्ट्रेचर पर महिला का शव रखकर घर की ओर निकल पड़े. आरोप है कि मृतका के परिजन अस्पताल के नजदीकी इलाके के रहने की भी बात बताई इसके बावजूद अस्पताल के भीतर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने एंबुलेंस उपलब्ध कराने में कोई रुचि नहीं दिखाई.




