– वडेट्टीवार का आरोप
नागपुर :- भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि, बीजेपी सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा रही है. उन्हें हिंदू या मुसलमान से कोई लेना-देना नहीं है. उनका एकमात्र मकसद सत्ता हासिल करना है. उनका एजेंडा नफरत फैलाकर वोट पाना और राजनीति के जरिए जहर फैलाना है. यह बात उन्होंने गुरूवार को नागपुर में कही.उन्होंने कहा कि, उम्मीदवार का नाम उनके इलाके में लोकप्रियता, सामाजिक कार्य और चुनाव के लिए पार्टी से संबंध होने जैसे सभी मापदंडों पर विचार करने के बाद फाइनल किया जाएगा. सीट में दिलचस्पी रखने वाले उम्मीदवारों के भारी प्रतिसाद को देखते हुए, लोगों का कांग्रेस की तरफ झुकाव बढ़ा है. अगले दो दिनों में पूरी पिक्चर साफ हो जाएगी. मुंबई में कांग्रेस पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में रा’य की सभी नगर पालिका के उम्मीदवारों पर चर्चा होगी और उम्मीदवार फाइनल किए जाएंगे. 29 नगर पालिका के चुनाव हैं, इसलिए इस बात पर चर्चा होगी कि गठबंधन के साथ कहां जाना है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने यह बात साफकी.








