spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

रक्तदान शिविर 14, 21 को

उमरेड :- सुधीर पारवे फाउंडेशन, लक्ष्मण बहुउद्देशीय संगठन भिवापुर और शालिनीताई मेघे अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र की ओर से निःशुल्क महाआरोग्य रोग निदान एवं शल्य चिकित्सा पंजीकरण शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन 14 जून को रंगनाथ बाबा हॉल, सिरसी तहसील, उमरेड और 21 जून को राजेंद्र इंग्लिश मीडियम स्कूल, राम मंदिर के पास, बेला तहसील, उमरेड में किया गया है। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों के मार्गदर्शन में विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच, उपचार संबंधी सलाह, शल्य चिकित्सा पंजीकरण और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है।

Popular Articles