spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

नागपुर संघ मुख्यालय में बम की धमकी

 – पुणे महानगरपालिका के महापौर कार्यालय को भेजा ईमेल पर संदेश

नागपुर :- पुणे स्थित महापौर कार्यालय में बुधवार को मिले धमकी भरे ई-मेल ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुणे महानगरपालिका कार्यालय, विधान भवन और नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की चेतावनी मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुणे की महिला महापौर के कार्यालय के ईमेल पर धमकी भरा संदेश भेजा गया था। बताया जाता है कि ‘तामिया एडवर्ड्स’ नाम से भेजे गए ई-मेल में कथित आईईडी विस्फोट के समय भी बताए गए थे, इसी बीच मुंबई के मेयर को भी धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसमें उनके कार्यालय और आधिकारिक वाहन को निशाना बनाने की बात कही गई थी।

पुणे और मुंबई के अलावा नागपुर शहर में भी संघ मुख्यालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जबकि साइबर और जांच एजेंसियां ई-मेल भेजने वाले की पहचान और संभावित नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं। इस संदेश की खबर नागपुर पहुंचने के बाद बुधवार को सुबह शहर पुलिस विभाग के आला अफसरों व क्षेत्र के पुलिस परिमंडल 3 के उपायुक्त राहुल मदने के मार्गदर्शन में बम निरोधक दस्ते और तगडे सुरक्षा बल के बीच महल स्थित संघ मुख्यालय और रेशिमबाग में डा हेडगेवार स्मृति भवन परिसर में गहन सर्च अभियान चलाकर चप्पे- चप्पे की तलाशी ली गई। करीब दो घंटे तक बम निरोधक दस्ते की टीमें दोनों जगहों पर जांच पडताल करती रही लेकिन वहां पर कोई ऐसी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। गहन जांच के बाद बम निरोधक दस्ते और अन्य पुलिस अधिकारियों ने राहत भरी सांस ली।

आधिकारिक ईमेल पते पर धमकी भरा संदेश :पुणे नगर निगम भवन में बुधवार को बम लगाए जाने की सूचना वाला ईमेल मिलने के बाद पूरे नगर निगम परिसर को खाली करा दिया गया था। सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए थे। यह धमकी भरा संदेश नगर निगम के आधिकारिक ईमेल पते पर प्राप्त हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुणे के स्थानीय पुलिस अधिकारी, बम डिटेक्शन और डिफ्यूज टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा उपाय के तौर पर पुलिस ने तुरंत पूरे भवन को अपने नियंत्रण में ले लिया और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। फिलहाल, स्क्वाड हर विभाग और संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण किया लेकिन वहां पर कोई ऐसी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.