अहमदाबाद :- गुजरात के अहमदाबाद में स्थित 3 प्रमुख स्कूलों को बुधवार सुबह बम धमाके की धमकी मिली जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने 4 स्कूलों में जांच की लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. सुबह 8.35 बजे ईमेल भेजा गया जिसमें लिखा था कि दोपहर 1.11 बजे बम धमाके होंगे. स्कूल परिसरों से लेकर साबरमती जेल तक धमाके किए जाएंगे. इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भी उल्लेख था. ईमेल की भाषा और संदर्भ देखकर पुलिस का अनुमान है कि यह खालिस्तानी आतंकियों की तरफ से भेजा गया है. ईमेल में लिखा गया कि खालिस्तान रेफरेंडम के 900 दिन पूरे होने पर कनाडा में भारतीय सैनिकों द्वारा हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कराई गई थी और इसके पीछे लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है. धमकी में कहा गया कि हिंदू गुजराती और अमित शाह इसके परिणाम भुगतेंगे. अहमदाबाद शहर पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर शरद सिंघल के अनुसार, फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. हालांकि सुरक्षा के सभी इंतजाम कड़े कर दिए गए है. अहमदाबाद के स्कूलों को इससे पहले भी धमकी मिल चुकी है.
अहमदाबाद में बम की धमकी से हड़कंप


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.



